Headlines

सेंट्रल-बैंक में ग्राहक के खाते से निकाले 6 लाख:शिकायत के बाद असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने जमा कराई राशि, धोखाधड़ी की FIR दर्ज




सेंट्रल बैंक के धौरपुर शाखा में ग्राहक के खाते से छह लाख रुपये अनाधिकृत रूप से निकालने का मामला सामने आया है। मामले में सेंट्रल बैंक के मैनेजर ने जांच के बाद बैंक के असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ABM के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल बैंक के ग्राहक अशोक यादव ने 15 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खाते से पांच लाख रुपये गायब हो गये हैं। ग्राहक ने बताया कि 7 जनवरी 2026 को बचत खाते से दो लाख 20 जनवरी को 50 हजार, 4 फरवरी को दो लाख रुपये एवं 11 मार्च को 50 हजार रुपये का आहरण कर लिया गया है। इसके अलावे एक लाख रुपये और निकाले गये हैं। शिकायत के बाद ABM ने जमा की राशि, FIR दर्ज बैंक मैनेजर राजेश कुमार झा ने मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि बैंक के सहायक प्रबंधक राजा बाबू सेमरिया के द्वारा ग्राहक के खाते से अनाधिकृत रूप से रकम निकाली गई है। शिकायत के बाद 16 अप्रैल 2026 को सहायक प्रबंधक राजा बाबू सेमरिया ने दिनांक 16.04.2026 को पूरी राशि पांच लाख रुपये जमा करा दिया। सहायक प्रबंधक राजा बाबू सेमरिया द्वारा बैंक के पदीय दायित्वों के विरूद्व जाकर बिना ग्राहक की सहमति के बगैर राशि का आहरण किया जाना पाये जाने पर शाखा प्रबंधक ने सहायक प्रबंधक राजा बाबु सेमरिया के विरूद्व थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने एबीएम राजा बाबू सेमरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *