Headlines

नवरात्र से पठानकोट-रानीताल तक चलेंगी 3 ट्रेनें:कांगड़ा से जोगिंदर नगर तक भी 3 गाड़ियां; सांसद ने किया क्षतिग्रस्त ट्रैक का निरीक्षण




बरसात से रेल ट्रैक पर हुए भूस्खलन के कारण बंद पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल यातायात को शुरू करने के लिए कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने आज रेलवे अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने कांगड़ा, कोपड़ लाहड़ और बाथू पुल के पास जायजा लिया ओर रानीताल रेलवे स्टेशन पर विधायक पवन काजल साथ जनता की समस्याएं भी सुनी। भारद्वाज ने घोषणा की कि 11 अक्टूबर, नवरात्रि के पहले दिन से 3 ट्रेनें पठानकोट से रानीताल और कांगड़ा से बैजनाथ-जोगिंदर नगर तक चलेंगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता को हो रही परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए सांसद ने हर साल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने पर नाराजगी जताते हुए स्थायी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने रूट बदलने और रिटेनिंग वॉल व पुलियों की क्वालिटी सुनिश्चित करने को कहा। डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि फोरलेन निर्माण के बाद पहाड़ दरकने लगे हैं, जिससे ट्रैक को नुकसान हो रहा है। बाकी सात ट्रेनों को बहाल करने में तीन से चार महीने लगेंगे। कांगड़ा के कई लोगों की रोजी रोटी छीन गई विधायक पवन काजल ने कहा कांगड़ा घाटी रेल ना चलने से उनके विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के कई लोगों की रोजी रोटी छीन गई है। जनता को रेल सुविधा ना मिलने से खासी परेशानी झेलनी पड़ रहीं है। उन्होंने नियमित रेल यातायात वहाल करने की मांग रखी। इस मौके पर रानीताल पंचायत प्रधान अभिनव शर्मा, रजियाना पंचायत प्रधान राजीव कौशल, सतीश सोनी ओर अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *