Headlines

Rewari Murder Case | Block Samiti Vice Chairman Accused of Killing Youth


रेवाडी9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
युवक केशव की हत्या के विरोध में परिवार ने सर्कुलर रोड जाम कर दी। इनसेट में मृतक की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

युवक केशव की हत्या के विरोध में परिवार ने सर्कुलर रोड जाम कर दी। इनसेट में मृतक की फाइल फोटो।

हरियाणा के रेवाड़ी में घर लौट रहे दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। दोनों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसके बाद हमलावर उन्हें बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने दोनों भाइयों को उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई का इलाज जारी है।

मृतक के पिता ने भाजपा नेता एवं ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन पंकज उर्फ रोंज पर अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रामपुरा एसएचओ पर भी आरोपियों को बचाने और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में पीड़ित परिवार ने सर्कुलर रोड जाम कर दिया।

डीएसपी संजीव बल्हारा मौके पर पहुंचे और बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई होगी। पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी और एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग की। बाद में डीएसपी के समझाने पर परिवार ने जाम खोल दिया।

परिवार को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।

परिवार को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर पुलिस से बातचीत करते मृतक युवक के परिजन।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर पुलिस से बातचीत करते मृतक युवक के परिजन।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

  • 30 सितंबर को घर लौटते वक्त हुआ हमला: मामला रेवाड़ी जिले के गांव ढाणी सुंदरोज का है। ईश्वर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं- 21 वर्षीय केशव और 18 वर्षीय राम। दोनों स्क्रैप का काम करते हैं। 30 सितंबर को दोनों अपना काम खत्म करके घर लौट रहे थे, उसी वक्त रास्ते में रोककर उन पर हमला किया गया।
  • सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: पिता का आरोप है कि करीब आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने दोनों भाइयों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों भाई अपनी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उन पर लाठी-डंडों से वार किए।
  • दोनों को बेसुध छोड़कर भाग गए हमलावर: इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पहचानकर परिवार को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया गया।
  • बड़े भाई की मौत, छोटे की हालत अभी भी गंभीर: पिता ने बताया कि सोमवार देर रात उनके बड़े बेटे केशव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि छोटे बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी पोस्टमॉर्टम हाउस भिजवाया।
  • भाजपा नेता ने लड़के भेजकर कराया हमला: ईश्वर सिंह का आरोप है कि यह हमला भाजपा नेता व ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन पंकज उर्फ रोंज ने कराया है और हमलावरों को पंकज ने ही भेजा था। उन्होंने यह भी बताया कि एक सप्ताह पहले भी उनके घर पर पथराव कराया गया था, जिसमें परिवार के कई लोगों को चोटें आई थीं।
दोनों भाइयों पर 30 सितंबर को घर लौटते वक्त हमला हुआ था।

दोनों भाइयों पर 30 सितंबर को घर लौटते वक्त हमला हुआ था।

परिवार का आरोप, एसएचओ की मिलीभगत, सस्पेंड हों

उधर, पिता ईश्वर सिंह का आरोप है कि इस मामले में एसएचओ (SHO) ने शुरू से ही आरोपियों का पक्ष लिया। “हम थाने गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।” इससे नाराज परिवार ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी और एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग करते हुए अस्पताल के बाहर सर्कुलर रोड पर जाम लगा दिया।

बीच सड़क पर बैठे परिवार की वजह से सर्कुलर रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार से बातचीत की। हालांकि, परिवार ने कार्रवाई न होने तक सड़क से न उठने की बात कही। इसके बाद डीएसपी संजीव बल्हारा मौके पर पहुंचे और परिवार को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

एसएचओ की भूमिका पर डीएसपी बोले- जांच कर रहे

इस पूरे मामले में डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि 30 सितंबर को दो पक्षों का झगड़ा हुआ था। इसमें केशव शर्मा के सर में चोट लगी थी, जिसे रोहतक रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिवार ने तीन अन्य लोगों के नाम दिए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए (CIA) और दूसरे थानों की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसने बड़े झगड़े का रूप धारण कर लिया।

रामपुरा एसएचओ पर लगे आरोपों पर डीएसपी का कहना था कि परिवार से हम लिखित में भी शिकायत ले रहे हैं। इसमें यदि किसी की भी संलिप्तता या लापरवाही पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

——————

ये खबर भी पढ़ें…

दोस्त की हत्या कर लाश पहाड़ों पर छिपाई:फरीदाबाद में परिवार को झील में डूबने की कहानी सुनाई, बोला- सेल्फी लेते हुए गिरा

हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक की उसके 17 साल के दोस्त ने हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने परिजनों और पुलिस को युवक के सेल्फी लेते हुए झील में डूबने की झूठी कहानी सुनाई। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *