Headlines

Tarn Taran Cyber Fraud: Google Pay Account Hacked, Case Registered



तरनतारन में साइबर ठगी का नया मामला तरनतारन जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर शातिर साइबर ठग ने उसके गूगल पे (Google Pay) से जुड़े तीन बैंक खातों से 1 लाख 42 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर तरनतारन साइबर क्राइम पुलिस

.

गांव परागपुरा के रहने वाले गुरविंदर सिंह ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनके एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में खाते हैं, जो उनके गूगल पे ऐप से लिंक थे। लेन-देन के दौरान उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और स्क्रीन पर गूगल पे अपडेट करने का एक फर्जी नोटिफिकेशन आया। जैसे ही उन्होंने नोटिफिकेशन में दिया गया कोड दर्ज किया, उनके तीनों बैंक खातों से यूपीआई (UPI) के जरिए कुल 1,42,000 रुपये कट गए।

साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू

मामले की जांच कर रहीं एएसआई (ASI) कुलविंदर कौर ने बताया कि पीड़ित गुरविंदर सिंह के बयानों और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बैंक खातों की डिटेल और लोकेशन के आधार पर साइबर अपराधी को ट्रेस करने में जुटी है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *