Headlines

हांसी एसडीएम ने युवक को दी साइकिल:पढ़ाई- काम पर जाने के लिए मिली, जर्जर मकान की मरम्मत में भी मदद का भरोसा




हांसी में आम लोगों के साथ अपनी सहज बॉन्डिंग को लेकर चर्चा में रहने वाले हांसी के एसडीएम राजेश खोथ ने मंगलवार को एक बार फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। गांव सैनीपुरा निवासी युवक चिराग अपने जर्जर मकान की मरम्मत के लिए सरकारी मदद की मांग लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा था। बातचीत के दौरान एसडीएम ने उसकी पढ़ाई और रोजमर्रा की परिस्थितियों के बारे में पूछा तो चिराग ने अपनी परेशानी बताई। चिराग ने बताया कि वह डिस्टेंस माध्यम से पढ़ाई कर रहा है, लेकिन पिता के लकवे की बीमारी के कारण उसे पढ़ाई के साथ काम भी करना पड़ता है। उसके पास आने-जाने का कोई साधन नहीं है, जिसके चलते वह काम और कॉलेज के लिए पैदल ही आता-जाता है। बीडीपीओ को दिए सहायता करने के निर्देश चिराग की स्थिति जानने के बाद एसडीएम राजेश खोथ ने उसे अपनी ओर से साइकिल देने की बात कही, ताकि वह आसानी से काम पर आने-जाने के साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रख सके। उन्होंने हांसी हेल्प ग्रुप के माध्यम से भी चिराग को मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही बीडीपीओ अशोक मेहरा को भी चिराग की सहायता के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम ने साइकिल निर्माता कमलेश गर्ग से संपर्क कर उसी समय एक साइकिल मंगवाई और चिराग को भेंट की। साइकिल मिलने पर चिराग भावुक हो गया। उसने एसडीएम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिस पर एसडीएम ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसडीएम कार्यालय के स्टाफ सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। चिराग की परिस्थिति जानने के बाद एसडीएम द्वारा तत्काल मदद किए जाने की पहल की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *