टाइगर को देखकर लोगों ने बनाई वीडियो।
अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकलकर एक बाघ थानागाजी कस्बे में पहुंच गया। बाघ सड़क पर दिखाई दिया तो राह से गुजर रहे वाहन रुक गए और लोग सतर्क हो गए। घटना का VIDEO भी सामने आया है। थानागाजी SHO ने कस्बेवासियों से सावधानी बरतने और बाघ से दूरी बनाए रखन
.
बाघ सरकारी पीजी कॉलेज के मार्ग से होते हुए पुलिस थाने के पास तक पहुंचा। रात करीब 9 बजे सड़क पार करते समय बाघ को देखकर वाहन चालकों के पहिए थम गए। लोगों ने अपने वाहन रोक दिए और बाघ का वीडियो बनाने लगे। कस्बे में बाघ के पहुंचने की सूचना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
बाघ के कस्बे की ओर आने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाघ की तरफ जाने से रोका और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी। बाघ के मूवमेंट को देखते हुए कस्बे में भी सतर्कता बढ़ा दी गई।

टाइगर जंगल से निकलकर थानागाजी की ओर सड़क पर पहुंचा।
थानाधिकारी ने की अपील- अंधेरे में मॉर्निंग वॉक पर नहीं निकलें
थानाधिकारी महावीर ने कस्बेवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवर का मूवमेंट है, ऐसे में लोग सुबह अंधेरे में घर से बाहर न निकलें और दिन निकलने के बाद ही भ्रमण के लिए जाएं। मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक करने वालों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

सरिस्का बफर जॉन में बाघिन के इस नजारें को देखकर पर्यटक हुए रोमांचित।
वन विभाग की टीम बाघ के मूवमेंट पर रख रही नजर
बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सरिस्का वन विभाग की टीम भी मौके की ओर पहुंच रही है। टीम बाघ के मूवमेंट और उसके जंगल की ओर लौटने की दिशा पर नजर रखेगी। कस्बे के नजदीक बाघ के पहुंचने के बाद रात में लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रही।
बाला किला क्षेत्र में बाघिन ST-2302 शावकों के साथ दिखी
इधर, सरिस्का के ही अलवर बफर रेंज के चोड़ की होड़ी-अंधेरी वन क्षेत्र में बाघिन ST-2302 अपने शावकों के साथ नजर आई। बाला किला क्षेत्र में बाघिन और शावकों को प्राकृतिक माहौल में विचरण करते देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। लोगों ने इस नजारे को कैमरों में भी कैद किया। एक ही समय में सरिस्का के आसपास बाघ और बाघिन-शावकों की गतिविधियां वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
