Headlines

Sawai Madhopur Power Cut | Surwal Line Maintenance Work Update



सवाई माधोपुर के समीप 33 केवी सूरवाल लाइन पर बुधवार को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

.

जयपुर डिस्कॉम के एईएन (एचटीएम), सवाई माधोपुर ने बताया- 33 केवी सूरवाल लाइन पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इसके कारण 33/11 केवी जीएसएस सूरवाल से जुड़े गांवों और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

मरम्मत कार्य के दौरान सूरवाल, धनोली, पुसोदा, दोंदरी, गोगोर और मेनपुरा सहित संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। डिस्कॉम के अनुसार निर्धारित समय में कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और इसके बाद बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र सुचारू कर दी जाएगी।

विभाग ने प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *