Headlines

पटना- खेमनीचक के रहने वाले ड्राइवर की संदिग्ध मौत:डॉक्टर को पटना छोड़ने के बाद बिगड़ी तबियत, मुंह से निकला झाग; FSL ने जुटाए साक्ष्य




पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के खेमनीचक निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान परमेश्वर कुमार के रूप में हुई है। वह एक डॉक्टर के यहां ड्राइवर का काम करता था। मंगलवार को वह डॉक्टर को हाजीपुर से पटना लेकर आया था। डॉक्टर को घर छोड़ने के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत जानकारी के अनुसार, परमेश्वर कुमार मंगलवार को डॉक्टर को लेकर हाजीपुर से पटना आया था। डॉक्टर को उनके घर छोड़ने के बाद परमेश्वर की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया। मुंह से झाग निकलने की बात, FSL ने जुटाए साक्ष्य परमेश्वर के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है। इसके बाद उसकी मौत को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार के नेतृत्व में FSL टीम ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस को हार्ट अटैक की आशंका कंकड़बाग थानेदार के मुताबिक, प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। हालांकि, पुलिस ने मौत के कारण की अंतिम पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *