![]()
हरियाणा में 2019 तक कढ़ी-छोले और चावल की रेहड़ी लगाने वाला राजेश उर्फ ‘नाना’ आज करोड़ों के घोटाले का मुख्य आरोपी बनकर सलाखों के पीछे है। पंचकूला साइबर क्राइम पुलिस की जांच में ₹8 करोड़ से ज्यादा के ऑनलाइन निवेश घोटाले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
रेहड़ी से शुरुआत कर आलीशान फार्महाउस और मर्सिडीज कार तक का सफर तय करने वाले राजेश और उसके गिरोह ने फर्जी ऐप और क्रिप्टो स्कीमों के नाम पर हरियाणा भर में सैकड़ों लोगों को ठगा है। पुलिस ने आरोपियों से मर्सिडीज, ऑडी Q3, ऑडी Q5, बीएमडब्ल्यू, आईफोन और मैकबुक जब्त किए हैं। इन गाड़ियों को नीलाम करवाकर पीड़ितों के नुकसान की भरपाई के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी है। इस रैकेट के तार दुबई से जुड़े हैं। मामले में शामिल अन्य संदिग्ध—रविंद्र बांगड़, सतीश मोखरा, देवेंद्र बांगड़, करमजीत, बी.एस. रंधावा और हैप्पी शेख विदेश भाग चुके हैं। पुलिस ने रविंद्र बांगड़ और हैप्पी शेख के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। कढ़ी-चावल की रेहड़ी से मर्सिडीज तक नाना फर्जी ऐप, दुबई में फ्लैट और ‘6 महीने में पैसा डबल’ का मायाजाल ठेकेदार अशोक ऐसे बने ठगी का शिकार, रिश्तेदारों के डुबोए ₹8 करोड़
Source link
कढ़ी-चावल की रेहड़ी लगाने वाला नाना बना करोड़ों का ठग:बनाई मर्सिडीज-आलीशान फार्महाउस; जिनकी होगी अब नीलामी, जानिए पंचकूला के इन्वेस्टमेंट स्कैम की कहानी
