![]()
दिल्ली में राहुल गांधी समेत कांग्रेस और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर रात विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता माधवगंज चौराहे पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया। इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर झूमाझटकी भी हुई। चौराहे पर भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को दिल्ली में निर्वाचन आयोग की ओर मार्च के दौरान हिरासत में लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध जताया। रघुवंशी ने कहा कि राहुल गांधी के सम्मान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपना विरोध जारी रखेंगे। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने की कोशिश कर रही है। विदिशा में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में नारेबाजी और पुतला दहन की कोशिश हुई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को हटाया।
Source link
विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने की कोशिश की:पुलिस ने छीना पुतला, कार्यकर्ताओं से झूमाझटकी; भीड़ हटाने के लिए वाटर कैनन चला
