![]()
पाली में बुधवार को भाजपा की ओर से शहर के माली समाज भवन में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का लाइव भाषण सुना गया। उसके बाद यहां से सेवा ज्योति यात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान एक युवक मशाल लेकर पूरे रास्ते चला। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पैदल शहीद स्मारक पहुंचे। जहां पर ये यात्रा खत्म हुई। इसलिए निकाली जा रही यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर 7 अक्तूबर 2026 को देशभर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कई वर्गों को विकसित भारत- 2047 के संकल्प से जोड़ना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश देना है। ये रहे मौजूद इस दौरान संसदीय कार्य, विधि एवं न्यायिक कार्य, विधिक परामर्श कार्यालय और न्याय विभाग के केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, महापौर नमिता-विकास बुबकिया, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, दिग्विजय सिंह, तिलोक चौधरी, राहुल मेवाड़ा, प्रवीण गुलेच्छा सहित कई भाजपाई मौजूद रहे। यहां देखें कार्यक्रम की तस्वीरें…
Source link
पाली में BJP कार्यक्रताओं ने सुना मोदी का लाइव भाषण:ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा, विकसित भारत- 2047 का संदेश दिया
