Headlines

देहरा में एएसपी- डीएसपी आवास निर्माण शुरू:विधायक कमलेश ठाकुर ने किया शुभारंभ, 1.12 करोड़ रुपए होंगे खर्च




कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल को एक मजबूत प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के लिए बनने वाले आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से निर्मित होने वाली इस परियोजना के लिए 1.12 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इसके तहत दो आधुनिक टाइप-4 आवासीय क्वार्टर बनाए जाएंगे, जिन पर 89.64 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। देहरा की तस्वीर बदलने के लिए कार्य कर रही सरकार : विधायक इस अवसर पर विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार देहरा की तस्वीर बदलने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नए सरकारी कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि बेहतर आवास मिलने से अधिकारी अपने परिवार के साथ कार्यस्थल के समीप रह सकेंगे, जिससे प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता आएगी। सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी आधारभूत सुविधाएं विकसित करना है जो प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाएं और आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के दिए निर्देश उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में देहरा में विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर जारी रहेगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल, एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार कर्मचंद कालिया, एएसपी नवदीप सिंह, डीएसपी राजकुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एच.एल. शर्मा, अधिशाषी अभियंता बलवीर ठाकुर, विद्युत विभाग के अधिकारी वालेश शर्मा सहित पुलिस, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। देखें फोटो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *