Headlines

Ludhiana School Bus Accident | Student Critical After Being Hit By Bus latest update



लुधियाना में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट रही छठी कक्षा की एक मासूम छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बच्ची बस के नीचे आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई

.

इस हादसे का एक सीसीटीवी (CCTV) वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मासूम बच्ची सड़क के किनारे अपनी साइकिल से जा रही है, तभी पीछे से आ रही बीसीएम स्कूल की तेज रफ्तार बस उसे जोरदार टक्कर मारती है और बच्ची बस के पहियों के नीचे आ जाती है।

कैसे और कब हुआ हादसा

यह घटना कल 6 अक्टूबर की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची थरीके (Threeke) गांव के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। वह बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। कल जब बच्ची अपनी साइकिल पर सवार होकर स्कूल से वापस घर की ओर आ रही थी,तभी बसंत सिटी स्थित बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल (BCM Arya School) की बच्चों से भरी एक बस ने उसे पीछे से अपनी चपेट में ले लिया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद खून से लथपथ और बुरी तरह से जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अगर नगर स्थित रघूनाथ अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की मां भी इसी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उसका सघन इलाज चल रहा है। इस अचानक हुए हादसे से गरीब परिवार गहरे सदमे में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *