नारनौल में चोरों द्वारा काटी गई केबल
महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के बिहाली गांव में खेतों में बने कुओं की बोर की केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर तीन किसानों के कुओं से करीब 310 फुट केबल चोरी कर ले गए। किसानों को घटना का पता चलने के बाद उन्होंने अटेली थाना पुलिस को शिकायत
.
बिहाली निवासी सुरेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत में कुआं बना हुआ है। कुएं की बोर में लगी करीब 100 फुट लंबी केबल चोरी हो गई। इसके अलावा उसके पड़ोसी लालचंद के कुएं से करीब 150 फुट तथा दूसरे पड़ोसी बीरेंद्र के कुएं से करीब 60 फुट केबल चोरी हुई है।

अटेली का पुलिस थाना। जहां पर मामला दर्ज किया गया है।
किसानों में चिंता
शिकायत के अनुसार तीनों कुओं से चोरी हुई केबल की कुल लंबाई करीब 310 फुट है। किसानों का कहना है कि अज्ञात चोर रात के समय खेतों में पहुंचे और कुओं की बोर में लगी केबल निकालकर ले गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में भी किसानों में चिंता है, क्योंकि खेतों में बने कुओं और ट्यूबवेल पर लगी केबल खुले में रहती है और रात के समय खेत सुनसान होने के कारण चोरी का खतरा बना रहता है।
केबल बरामद करने की मांग
सुरेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुई केबल बरामद कराने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद अटेली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच के लिए सहायक उप निरीक्षक सुशीला को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर जाकर चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि चोरों की पहचान कर चोरी की गई केबल बरामद की जाए।
