![]()
पंजाब के पठानकोट में AK-47 राइफल से गोली लगने से ASI राम सिंह की मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है। राम सिंह रात की ड्यूटी पर नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, राइफल साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जो उन्हें लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, ASI राम सिंह रात की ड्यूटी पर थे। सुबह चाय पीने के बाद वह अपने दफ्तर में बैठे थे। इसी दौरान वह अपनी AK-47 राइफल साफ कर रहे थे। अचानक ट्रिगर दबने से चली गोली पुलिस के मुताबिक, राइफल साफ करते समय अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली लगने से राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोली उनके सीने में लगी थी। पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच की। गोली किन परिस्थितियों में चली, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा शव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Source link
पंजाब के ASI को AK-47 से गोली लगी, मौत:थाने में ही सीने में फायर हुआ, पठानकोट में नाइट मुंशी थे
