![]()
अंब थाना क्षेत्र के नकड़ोह में पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी ने थाना प्रभारी (SHO) विपिन शर्मा को गाड़ी से टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नकड़ोह में मंगलवार देर रात कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान टीम ने बाइक सवार युवक को जांच के लिए रोका। यह देख आरोपी ने जेब से चिट्टा निकालकर नीचे झाड़ियों में फेंक दिया। इसी दौरान एक अन्य युवक चिट्टा लेने के लिए गाड़ी लेकर पहुंचा। पुलिस को देखकर उसने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी। उसने गाड़ी SHO की तरफ बढ़ाई और उन्हें टक्कर मार दी। गनीमत रही कि SHO अपनी तरफ आती गाड़ी को देखकर संभल गए। हालांकि उनकी बाजू और टांगों पर चोट आईं हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को रोककर दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नकड़ोह निवासी अर्जुन सिंह उर्फ जोनी और गगरेट निवासी जसकीरत सिंह के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश के आरोप में केस
पुलिस ने झाड़ियों से 5.77 ग्राम और अर्जुन के घर से 8.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस तरह कुल 14.50 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट और पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
ऊना में तस्कर ने SHO पर चढ़ाई गाड़ी:बाजू-पैर में चोट आईं, पुलिस ने रोका तो झाड़ियों में फेंका नशा; साथी समेत गिरफ्तार
