Headlines

कैथल में 1 करोड़ 22 लाख रुपए की ठगी:फर्जी बयान हल्फिया विभाग को दिया, एक आरोपी गिरफ्तार




कैथल में प्लाट बेचने के नाम पर 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस की इक्नोमिक सैल द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने साथियों से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर 19 कैथल निवासी लक्ष्य के रूप में हुई है। आरोपियों ने महिला के नाम जारी ट्रांसफर परमिशन रद्द करवा दी तथा उसके नाम से कथित तौर पर फर्जी बयान हल्फिया विभाग में पेश किया गया। 3 करोड़ 50 लाख रुपए में तय हुआ सौदा सेक्टर 20 निवासी अभिषेक गुप्ता की शिकायत के अनुसार स्नेहलता, सुनील कुमार व ऋषभ निवासी सेक्टर 19 कैथल ने डीलरों के माध्यम से उससे व उसकी पत्नी से संपर्क कर सेक्टर 21 कैथल स्थित प्लाट बेचने की बात कही। प्लाट का सौदा 3 करोड़ 50 लाख रुपए में तय हुआ। इस संबंध में लिखित इकरारनामा किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने विभिन्न तिथियों में उससे कुल 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपए प्राप्त कर लिए। विश्वास कायम करने के लिए एचएसवीपी विभाग से शिकायतकर्ता की पत्नी निशि गोयल के नाम प्लाट ट्रांसफर करने की परमिशन भी जारी करवाई गई। रजिस्ट्री न करवाने पर शक हुआ बाद में समय पर रजिस्ट्री न करवाने पर शिकायतकर्ता को आरोपियों की नीयत पर शक हुआ। विभाग से जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपियों ने निशि गोयल के नाम जारी ट्रांसफर परमिशन रद्द करवा दी तथा उसके नाम से कथित तौर पर फर्जी बयान हल्फिया विभाग में पेश किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी ने ऐसा कोई बयान हल्फिया हस्ताक्षरित नहीं किया था। आरोपियों से पैसे वापस मांगने व प्लाट के संबंध में बातचीत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने कहा कि इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच इक्नोमिक सैल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र द्वारा करते हुए आरोपी सेक्टर 19 कैथल निवासी लक्ष्य को गिरफ्तार किया गया। वह आरोपियों के साथ मिला हुआ था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *