![]()
अबोहर के पक्का सीड फार्म में 5 साल की बच्ची ने बठिंडा एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसकी सौतेली मां अक्को बाई को गिरफ्तार किया है। बच्ची की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा लगाई गई है। बच्ची अपने पिता गुरदित्त सिंह और सौतेली मां अक्को बाई के साथ रहती थी। आरोप है कि 30 सितंबर को मारपीट से उसे गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर उसे बठिंडा एम्स रेफर किया गया, जहां सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल लाया गया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग इस घटना पर इलाके के लोगों में गुस्सा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मोहल्लावासियों ने घटना के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।
Source link
अबोहर-5 साल की बच्ची की मौत, सौतेली मां गिरफ्तार:बठिंडा एम्स में तोड़ा दम, पुलिस ने हत्या की धारा लगाई; 30 सितंबर को हुई मारपीट
