![]()
हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सरकारी जमीन की अवैध बिक्री और फर्जीवाड़े के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज है। इसमें तत्कालीन अंचलाधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक और भू-माफियाओं पर सरकारी जमीन के अवैध दाखिल-खारिज व बिक्री का आरोप है। इस मामले में पहले भी कई सरकारी अधिकारी और भू-माफिया गिरफ्तार हो चुके हैं। एसीबी ने 7 अक्टूबर 2026 को आगे की कार्रवाई करते हुए इन तीन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशेष्वर प्रजापति (68), शंकर प्रजापति (62) और रामगति गुप्ता (61) के रूप में हुई है। ये तीनों हजारीबाग के नयखाप, टोला मुकुंदगंज के निवासी हैं। एसीबी इस मामले में आगे की जांच कर रही है। सरकारी जमीन से जुड़ी गड़बड़ियों की जांच के आधार पर और भी कार्रवाई संभव है।
Source link
सरकारी जमीन की अवैध बिक्री, तीन आरोपी गिरफ्तार:हजारीबाग में एसीबी ने की कार्रवाई, भू-माफियाओं में हड़कंप
