Headlines

शिमला का जिला स्तरीय दशहरा मेला 20 अक्टूबर से:20 देवी-देवता आएंगे, 1500 देवालुओं के ठहरने की व्यवस्था; 25 अक्टूबर तक हटेंगी दुकानें




शिमला जिले के सराहन में जिला स्तरीय दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को मिनी सचिवालय में बैठक हुई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अध्यक्षता कर मेले की व्यवस्था, देवालुओं के ठहरने, कानून-व्यवस्था और दुकानों के आवंटन पर निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया, मेला सराहन के नलाटी खेल मैदान में 20 से 23 अक्टूबर तक चलेगा। करीब 20 देवी-देवताओं के साथ 1200 से 1500 देवालु पहुंचेंगे। उनके ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था होगी। मेले में खेल मैदान में 35 और सड़क किनारे 10 दुकानें लगेंगी। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सड़क किनारे की दुकानों का आवंटन पिछले साल के रेट पर हो। यातायात प्रभावित न हो, इसलिए 25 अक्टूबर तक इन्हें खाली करने को कहा गया। कानून-व्यवस्था के लिए 20 से 22 अक्टूबर तक 25 पुलिस जवान होंगे। यातायात, सुरक्षा, बिजली, पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *