![]()
फर्रुखाबाद में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे निबिया चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र का है। दिल्ली से घर आया था संदीप संदीप परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और दिल्ली में सिलाई का काम करता था। वह करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली से घर आया था। बुधवार को उसे वापस दिल्ली जाना था। उसे छोड़ने के लिए उसके भाई 19 वर्षीय सरबजीत और 17 वर्षीय आकाश भी साथ गए थे। तीनों कैलाश की बाइक से निकले थे और बाइक संदीप चला रहा था। निबिया चौराहा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। सरबजीत की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि आकाश का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता ने दिल्ली जाने से मना किया था संदीप के पिता कैलाश ने बताया कि उन्होंने बुधवार को बेटे को दिल्ली जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद वह भाइयों के साथ बाइक से दिल्ली जाने के लिए निकला था। हादसे में उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल प्रशासन ने संदीप का शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
Source link
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:फर्रुखाबाद में दो गंभीर घायल, भाइयों को साथ लेकर निकला था
