![]()
जिले के पवई से करीब 12 किलोमीटर दूर हथकुरी के पास बुधवार शाम को मोहन्द्रा की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की सामने से आ रहे हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी, हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। चालक हार्वेस्टर लेकर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान ग्राम रेहुटा निवासी दीपचंद अहिरवार (20 साल) और सत्येंद्र अहिरवार (22 साल) के रूप में हुई है। दोनों बाइक से मोहन्द्रा जा रहे थे, तभी हथकुरी के पास अचानक खेत से निकलकर सड़क पर आए हार्वेस्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने क्या कहा? घटना की जानकारी मिलते ही पवई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों के शवों को पवई अस्पताल पहुंचाया और पंचनामा तैयार किया। पुलिस ने फरार हार्वेस्टर को अपनी कस्टडी में ले लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Source link
हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत:मोहन्द्रा जा रहे थे, पवई में ग्राम रेहुटा के रहने वाले थे, ड्राइवर हिरासत में
