Headlines

मंत्री राज्यवर्धन बोले- देश आगे बढ़ रहा,राहुल गांधी की बौखलाहट:कहा- सेना सर्जिकल स्ट्राइक करे, देश वैक्सीन बनाए, कांग्रेस नेता सवाल खड़ा करते हैं




देश के चुनाव आयुक्त के खिलाफ दो दिन से प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी की बौखलाहट यह है कि आज देश कई मायनों में मजबूत हो रहा है और आगे बढ़ रहा है। इसका उन्हें कष्ट हो रहा है। उन्होंने कहा- इसे मैं तथ्यों के साथ बता सकता हूं। जब भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की तो उन्होने सेना पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। इसके साथ ही जब भारत की सेना ने अंडमान-निकोबार पर स्ट्रैटेजिक बेस बनाने की चाहत रखी तो राहुल गांधी बाहर की ताकतों के साथ मिलकर इसका विरोध किया। वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन बताया उन्होने कहा कि जब कोरोनाकाल में भारत ने वैक्सीन बनाई तो उस वैक्सीन को भी बीजेपी की वैक्सीन का नाम देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की। जब न्यायपालिका कोई महत्वपूर्ण निर्णय करती है तो ज्यूडिशियरी पर आरोप लगा देते हैं। जब इलेक्शन कमिश्न एसआईआर करता है और केरल में उनकी पार्टी जीतती है तो एसआईआर सही हैं। लेकिन जब बाकी राज्यों में कांग्रेस हारती है तो एसआईआर गलत हैं। उन्होने कहा कि यही नहीं एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। लेकिन राहुल गांधी ने आज तक इन खिलाड़ियों को कोई बधाई नहीं दी। उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसे लेकर कोई पोस्ट नहीं की। उन्हें कोई खुशी नहीं कि भारत के खिलाड़ी जीत रहे है और भारत आगे बढ़ रहा हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *