![]()
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले हफ्ते हो सकता है। वनडे टीम की घोषणा में देरी की बड़ी वजह इस समय पुडुचेरी में चल रही भारत A और ऑस्ट्रेलिया A की अनऑफिशियल वनडे सीरीज है। चयनकर्ता कुछ खिलाड़ियों को करीब से देखना चाहते हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे हैं। भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। एक दिन पहले ही BCCI ने टी-20 टीम का ऐलान किया था। आखिरी 2 वनडे के लिए अलग टीम क्यों? चयनकर्ताओं की योजना न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक वैकल्पिक स्क्वॉड तैयार रखने की है। इसकी वजह टेस्ट सीरीज का शेड्यूल है। टेस्ट टीम में शामिल नियमित खिलाड़ियों को टेस्ट की तैयारी के लिए वनडे सीरीज खत्म होने से पहले ही न्यूजीलैंड रवाना होना पड़ सकता है। ऐसे में शुरुआती वनडे में खेलने वाले कुछ टेस्ट रेगुलर खिलाड़ियों को आखिरी दो मुकाबलों से आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह इंडिया A के उन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सूर्यांश शेडगे भी चयनकर्ताओं की नजर में भारत A की तरफ से खेलते हुए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने 7 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए। शेडगे के लिए यह सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि वह भारत के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर विकल्पों में तेजी से उभर रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ टीम में हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया था। टी-20 टीम का ऐलान, भुवनेश्वर की वापसी मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम का ऐलान किया गया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम में वापसी हुई है। उन्होंने 2022 में आखिरी मैच खेला था। भारत की टी-20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव। ———————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी: उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीत हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान अगले हफ्ते:इंडिया-A के खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं की नजर, आखिरी 2 मैचों के लिए अलग टीम तैयार होगी
