बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के कैंप BMP-13 में बुधवार को जवानों की तबीयत बिगड़ गई। इनलोगों की ट्रेनिंग चल रही है। मेस का खाना खाने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ गया। उल्टी होने लगी थी। 37 जवानों को DMCH इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
.
घटना की पुष्टि करते हुए BSAP के समादेष्टा रविश कुमार ने बताया कि 7 जवानों की तबीयत खराब होने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य जवानों को एहतियातन जांच और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसी गाड़ी से लाया गया है जवानों को अस्पताल।
सभी के हेल्थ पर नजर रखी जा रही है
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल सभी जवानों का DMCH में इलाज कराया जा रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद कैंप में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। हालांकि, अधिकारियों ने किसी बड़े खतरे की बात नहीं कही है।
इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया
दिव्या कुमारी, अनुराधा कुमारी, बबीता कुमारी, बिना कुमारी, निर्जला कुमारी, कोमल कुमारी, रागिनी कुमारी, रिचा कुमारी, रूपा कुमारी, नीलू कुमारी, ममता कुमारी, उषा कुमारी, ज्योति कुमारी, शालू कुमारी, राखी कुमारी, स्वीटी कुमारी, ललित पासवान, प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सतेंद्र सिंह, हिना कुमारी, सुष्मिता कुमारी, नेहा, सपना कुमारी, पूजा कुमारी, मीना कुमारी, अनुष्का कुमारी, ब्रजकिशोर कुमार, पिंकी कुमारी रिचा, रूपा, नीलू, ममता, उषा, ज्योति, स्वीटी, पूजा, प्रियंका, हिना, सुष्मिता सहित अन्य।
