![]()
संभल में बुधवार शाम घर लौट रहे ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। करीब डेढ़ घंटे तक वह वहीं पड़ा रहा। इस दौरान 1500 से ज्यादा लोग वहां से गुजरे। लोगों ने उसे शराब के नशे में पड़ा समझकर नजरअंदाज कर दिया। रात 8:15 बजे पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली। शाम 5:30 बजे पैदल घर के लिए निकला था मृतक की पहचान फरीद (35) पुत्र स्व. हनीफ निवासी मोहल्ला भूड़ा, सरायतरीन के रूप में हुई है। फरीद अपने फुफेरे भाई डॉ. रहीस निवासी अल्लनपुर के जींस कारखाने पर गया था। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह पैदल घर के लिए निकला था। सड़क किनारे पड़ा मिला शव घटना संभल कोतवाली क्षेत्र के लाड़म सराय की है। शव मिलने की सूचना पर चौधरी सराय पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल ले जाया गया। इसके बाद नगर पालिका के व्हाट्सऐप ग्रुप समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर युवक की फोटो प्रसारित की गई। सभासद ने भांजे के रूप में की पहचान रात करीब 8:50 बजे वार्ड नंबर 31 फतेहउल्लाह सराय के सभासद मोहम्मद इब्राहिम ने फोटो देखकर युवक की पहचान अपने भांजे के रूप में की। इसके बाद वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई। CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस सभासद इब्राहिम ने बताया कि फरीद की मौत कैसे हुई, इसकी अभी जानकारी नहीं है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इससे घटना के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। 10 साल पहले हुई थी शादी, तीन बच्चे इब्राहिम के मुताबिक फरीद की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी का नाम रूबी है। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे राजा (12) और साद (8) हैं। बेटी का नाम सुफियान (6) बताया गया है। हैंडीक्राफ्ट का काम छोड़ चला रहा था ई-रिक्शा परिजनों के मुताबिक फरीद पहले हैंडीक्राफ्ट कारीगर था। बाद में उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया था। इसी से वह परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। दो पुलिस टीमें CCTV जांच में लगीं इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि सड़क किनारे युवक का शव मिला है। घटनास्थल पर जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके लिए दो पुलिस टीमों को लगाया गया है।
Source link
सड़क किनारे डेढ़ घंटे तक पड़ा रहा ई-रिक्शा चालक, मौत:1,500 से ज्यादा लोग गुजरे; शराब के नशे में समझकर अनदेखा किया
