![]()
वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो अब चर्चा में है। वीडियो में यूट्यूबर ध्रुव राठी, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके और अभिनेता प्रकाश राज नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए लोगों से 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। ध्रुव राठी ने वीडियो में की दिल्ली पहुंचने की अपील सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में ध्रुव राठी 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन का जिक्र करते हुए लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में CJP प्रमुख अभिजीत दीपके भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के माध्यम से प्रदर्शन के मुद्दों और दिल्ली में जुटने का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ध्रुव की अपील के बाद प्रकाश राज का ‘आली रे आली’ अंदाज वीडियो में अभिनेता प्रकाश राज भी नजर आते हैं। ध्रुव राठी की अपील के बाद प्रकाश राज ने अपने चर्चित फिल्मी अंदाज में आली रे आली डायलॉग बोलते हुए लोगों से 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की। प्रकाश राज का यह अंदाज वीडियो में खास तौर पर दिखाई देता है और सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो के जरिए प्रदर्शन के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। हरियाणा में CJP का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू दिल्ली के प्रदर्शन को लेकर हरियाणा में भी CJP की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल होने के इच्छुक लोगों के लिए ऑनलाइन एप/लिंक उपलब्ध कराया गया है। इसमें लोगों को अपनी जानकारी सबमिट करनी है। रजिस्ट्रेशन के जरिए हरियाणा से प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। झज्जर में भी ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से लोगों से संपर्क किया जा रहा है और 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की जा रही है। SIR और वोटर लिस्ट का मुद्दा केंद्र में CJP की ओर से 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में SIR और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को प्रमुख मुद्दा बनाया गया है। संगठन की ओर से मतदाता सूची में नामों से जुड़े बदलाव और SIR की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो और अपीलें साझा की जा रही हैं। ध्रुव राठी, प्रकाश राज और अभिजीत दीपके की मौजूदगी वाला वीडियो भी इसी अभियान का हिस्सा है। झज्जर से भी दिल्ली पहुंचने की तैयारी हरियाणा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और बैठकों के जरिए प्रदर्शन में शामिल होने के इच्छुक लोगों को जोड़ा जा रहा है। झज्जर में भी CJP से जुड़े लोग ऑनलाइन माध्यम से संपर्क अभियान चला रहे हैं। अब 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में हरियाणा से कितने लोग पहुंचते हैं और प्रदर्शन किस रूप में होता है, इस पर नजर रहेगी।
Source link
ध्रुव राठी ने वीडियो से बढ़ाई हलचल:प्रकाश राज बोले ‘आली रे आली’; 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच,जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन,हरियाणा में भी CJP का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
