CCTV में तीन आरोपी जाते दिखे, एक व्यक्ति कि डंडा लिए नजर आया।
लुधियाना में DIG ऑफिस के ठीक सामने युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
.
घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें 3 आरोपी आपस में बातें करते हुए दिखे और पास में उनकी सफेद स्विफ्ट कार भी खड़ी है। इस मामले चौकी कैलाश, थाना डिवीजन नंबर-8 में केस दर्ज कर लिया गया है।
शिकायत में सनी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ DIG ऑफिस आया था। कार बाहर पार्क करके वह अंदर से हिसाब की कुछ पर्चियां लेने गया था। जब वह बाहर आया तो वहां पहले से एक व्यक्ति और दो युवक खड़े थे।
सनी के अनुसार, आरोपियों ने उससे कहा कि हमें साथ वाली जमीन साफ करवानी है। तुम हमारे लोगों को क्यों रोक रहे हो। मैंने कहा कि हमने तो किसी को नहीं रोका। इसके बाद बहस शुरू हो गई। बाद में वे गली में आकर बोलने लगे। जब मैंने कहा कि मैं अपने लोगों को बुला रहा हूं, तो जाते-जाते उन्होंने मुझ पर गोली चला दी। उन्होंने फायर किया, लेकिन मैं बच गया।

CCTV में बात करते दिखा व्यक्ति और 2 युवक।
झगड़ा 10 साल पुराना, कोर्ट केस चल रहा सनी ने बताया कि यह सारा विवाद साथ वाली जमीन को लेकर है। युवकों का कहना था कि हमने जगह खरीदी है और इसकी सफाई करवानी है। मैंने कहा कि रास्ता मेरा है। आप मेरी गली में न तो आ सकते हैं और न ही जा सकते हैं। यह पूरी प्रॉपर्टी भी मेरी है। बस इतनी बात पर उन्होंने गोली चला दी और भाग गए।
सनी ने कहा कि हमने यह प्रॉपर्टी 1988 में खरीदी थी। वे लोग साथ वाली प्रॉपर्टी में आए थे। उनके पास कागज या कोई पत्र है या नहीं, मुझे पता नहीं है। यह झगड़ा 10 साल पुराना है और कोर्ट में केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मौके पर 5-7 लोग डांगें लेकर खड़े थे वहीं दूसरे व्यक्ति ने बताया कि मेरा निवास उपकार नगर में है, लेकिन इस इलाके की जो प्रॉपर्टी है उसमें मैं भी किराएदार हूं। मौके पर जो कुछ हुआ मैंने देखा। सनी भाई के पास 5-7 लोग डांगें लेकर खड़े थे और मारपीट करने की तैयारी कर रहे थे। सरदार जी जब बाहर निकले तो उन्होंने डांग-सोटे लेकर उन पर हमला करने की कोशिश की। जब वे वहां से जाने लगे तो गाड़ी में निकलते समय उन्होंने हवाई फायर किया।
फिरोजपुर के व्यक्ति पर हमलावर भेजने का शक सनी ने पुलिस को तुरंत सूचित किया और अपनी शिकायत में शक जताया है कि रणभीर सिंह निवासी गांव घिनीवाला फिरोजपुर ने इन हमलावरों को उस पर हमला करने के लिए भेजा था। पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत हासिल करके छानबीन शुरू कर दी है। CCTV के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी तेज कर दी है।

सनी ने कहा कि हमने प्रॉपर्टी 1988 में खरीदी थी। वे लोग साथ वाली प्रॉपर्टी में आए थे।
***********
ये खबर भी पढ़ें:
पंजाब में DSP ऑफिस के सामने फायरिंग: फाजिल्का में 3 राउंड गोलियां चलाई, बाइक पर आए; भागते हुए CCTV में कैद

फाजिल्का के जलालाबाद में DSP ऑफिस के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 3-4 बाइकों पर सवार युवक लाल बत्ती चौक की तरफ से आए और DSP लवदीप सिंह गिल के दफ्तर के बाहर 3 राउंड फायरिंग की। इसके बाद कुछ युवक ऑफिस के अंदर भी दाखिल हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)
