Headlines

जोधपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट, पारा 22 डिग्री पहुंचा:रात में ठंड हल्की ठंड, जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम




जोधपुर में अक्टूबर माह में भी गर्मी का असर बना हुआ है। तापमान 36 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है और रात में हल्की ठंड का असर महसूस होने लगा है। जिले में इस बार मानसून की सामान्य बारिश से 33 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार- न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है। पिछले दिनों का तापमान बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी आ सकता है लेकिन 12 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक स्थिर बने रहने की संभावना है। कायलाना-तख्तसागर में इस बार पानी कम शहर में पेयजल सप्लाई के मुख्य स्त्रोत कायलाना-तख्तसागर झील में 160 एमसीएफटी (मिलियन क्यूबिक फीट) पानी है। पिछले साल सितंबर में यह 200 एमसीएफटी था, जो कि पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी कम है। फुल स्टोरेज क्षमता 340 एमसीएफटी है। यदि हाइट के हिसाब से देखा जाए तो कायलाना की 58 फीट की स्टोरेज क्षमता है जिसमें 47.50 फीट पानी तक पानी है। वहीं तख्तसागर की स्टोरेज क्षमता 64 फीट की है और अभी 37.50 फीट तक पानी भरा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *