![]()
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (रांची) से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एयर कनेक्टिविटी और मजबूत हो गई है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने रांची से चार प्रमुख शहरों भुवनेश्वर, अहमदाबाद, पटना और चेन्नई के लिए अपनी उड़ानों को अब सातों दिन संचालित करने का फैसला किया है। इससे पहले भुवनेश्वर, पटना और चेन्नई के लिए सप्ताह में पांच-पांच दिन और अहमदाबाद के लिए छह दिन विमान सेवा मिल रही थी। इस विस्तार से कारोबार, शिक्षा, इलाज और त्योहारों के सिलसिले में आने-जाने वाले यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में रांची एयरपोर्ट से कुल 1,82,960 यात्रियों का आवागमन हुआ, यानी रोजाना औसतन 6 हजार यात्रियों ने उड़ान भरी। एयरपोर्ट मामलों के जानकार व ट्रैवल एजेंसी संचालक श्रवण राजगढ़िया के अनुसार, अक्टूबर से त्योहारी सीजन व छुट्टियों के कारण यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और यह आंकड़ा प्रतिदिन करीब 8 हजार तक पहुंच सकता है। वर्तमान में रांची से रोज करीब 24 विमानों का आवागमन हो रहा है। प्रमुख विमानों की मौजूदा समय-सारिणी आगे क्या: अक्टूबर के अंत में विंटर शेड्यूलअक्टूबर के अंतिम सप्ताह में नया विंटर शेड्यूल लागू होगा, जिसमें दिल्ली और कोलकाता के लिए एक-एक अतिरिक्त उड़ान जुड़ने से टिकटों की उपलब्धता बढ़ेगी। यदि आप अक्टूबर अंत या नवंबर में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करते समय विंटर शेड्यूल के कारण संभावित समय-बदलाव पर जरूर नजर रखें।
Source link
माह अंत से अतिरिक्त विमान संभव:रांची से भुवनेश्वर, अहमदाबाद, पटना और चेन्नई के लिए अब रोज फ्लाइट
