Headlines

नारनौल में स्कूल वैन और बाइक की टक्कर:एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल; वैन में बैठे बच्चों को नहीं आई चोट




हरियाणा में नारनौल के गांव धरसूं में गुरुवार सुबह बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल वैन और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के समय स्कूल वैन में बच्चे भी बैठे हुए थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। टक्कर से स्कूल वैन का पीछे का शीशा टूट गया। जानकारी के अनुसार गांव नूनी स्थित एक निजी स्कूल का वैन चालक गुरुवार सुबह बच्चों को लेने के लिए वैन लेकर निकला था। वह गांव धरसूं में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बच्चों को लेने के लिए वैन सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया स्कूल संचालक रूप सिंह ने बताया कि बाइक गांव धरसूं निवासी प्रीतम चला रहा था। उसके अनुसार वैन बच्चों को लेने के लिए रुकी हुई थी, तभी प्रीतम ने पीछे से वैन में टक्कर मार दी। हादसे में प्रीतम को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। नहीं लगी बच्चों को चोट स्कूल संचालक ने बताया कि हादसे के समय वैन में बच्चे मौजूद थे, लेकिन किसी भी बच्चे को चोट नहीं लगी। हादसे में वैन का पीछे का शीशा टूट गया, जिससे स्कूल संचालक को नुकसान हुआ है। पुलिस को नहीं दी सूचना हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल संचालक के अनुसार हादसे में बच्चों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। वहीं, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *