Headlines

फरीदाबाद-कोचिंग के लिए छात्रा ने रची हमले की झूठी कहानी:गले-माथे पर ब्लेड से वार, पुलिस से बोली-नकाबपोश युवक ने अटैक किया; CCTV से राज खुला




फरीदाबाद में 19 साल की BCA छात्रा ने बाहर कोचिंग जाने की जिद पूरी कराने के लिए खुद पर हमले की झूठी कहानी रच दी। छात्रा ने परिवार को मनाने के लिए ऐसी कहानी तैयार की, जिसने कुछ देर के लिए घरवालों से लेकर पुलिस तक को उलझा दिया। छात्रा ने पहले खुद के गले और माथे पर ब्लेड से वार किए और परिवार को बताया कि नकाबपोश युवक घर में घुसकर उस पर हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने जब गले और माथे पर चोटों के जख्म देखे तो मामला गंभीर लगा। पुलिस पहले कई दिन तक मामले की जांच करती रही और आरोपी को ढूंढने की कोशिश में लगी रही। लेकिन पुलिस ने जब घटनाक्रम का CCTV देखा तो छात्रा की पोल खुल गई और पूरी कहानी का मकसद भी सामने आ गया। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… बाहर कोचिंग जाने के लिए परिवार को राजी करना चाहती थी पुलिस के मुताबिक, छात्रा घर से पढ़ाई न करने की जगह बाहर किसी कोचिंग इंस्टिट्यूट जाकर कोचिंग लेना चाहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे बाहर कोचिंग भेजना आसान नहीं था। छात्रा को लगा कि घर में हमला होने की बात सामने आने से परिवार उसे बाहर कोचिंग के लिए भेजने पर राजी हो जाएगा। इसी मकसद से उसने पूरी घटना की कहानी बनाई। पुलिस ने समझाकर छोड़ा पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच और पूछताछ में अज्ञात युवक के घर में घुसकर हमला करने की बात गलत पाई गई। छात्रा ने खुद को चोट पहुंचाकर घटना को दूसरा रूप दिया था। पुलिस ने उसे भविष्य में इस तरह की झूठी घटना न रचने की हिदायत दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *