![]()
फरीदकोट जिला पुलिस ने नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हॉटस्पॉट माने जाने वाले इलाकों में गुरुवार को विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर कोटकपूरा शहर में डीएसपी संजीव कुमार की निगरानी में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जीवन नगर, इंदिरा कॉलोनी, जैतो चुंगी सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली। इस दौरान इलाके में घूम रहे कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की गई। सर्च के दौरान पुलिस कर्मचारियों ने घरों और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई। समय-समय पर इस तरह के सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं
डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से समय-समय पर इस तरह के सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं, ताकि नशा तस्करी पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके और नशा बेचने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत इस तरह के सर्च भविष्य में भी जारी रहेंगे। सर्च ऑपरेशन शाम तक जारी रहेगा
उन्होंने बताया कि यह सर्च ऑपरेशन शाम तक जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मिली उपलब्धियों और अन्य जानकारी के संबंध में अलग से जानकारी साझा की जाएगी।
Source link
फरीदकोट में नशे के हॉटस्पॉट पर सर्च:पुलिस ने घर-घर ली तलाशी, संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
