![]()
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर गोरखपुर सांसद रवि किशन ने शोक जताया है। एक वीडियो जारी उन्होंने दुःख जाहिर करते हुए कहा कि स्टार होते हुए भी स्टारडम से कोसों दूर रहने वाले नाना जी भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी। अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा
मुंबई की चकाचौंध में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा। नाना जी से मेरा आत्मीय संबंध रहा। समय-समय पर उनसे बातचीत होती थी। उनके अभिनय, सादगी और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण से मैंने बहुत कुछ सीखा। वे हमेशा स्नेह और प्रोत्साहन देते थे। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है। नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कला, सादगी और स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं सभी चाहने वालों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Source link
नाना पाटेकर के निधन पर रवि किशन ने जताया शोक:बोले- इंसान बहुत कमाल थे, उनसे बहुत कुछ सीखा, फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति
