जोधपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

जोधपुर एयरबेस पर वायुसेना दिवस पर गुरुवार को एयर शो हुआ। इसमें सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 विमानों और सारंग टीम के 5 एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) ध्रुव ने आसमान में करतब दिखाए।
करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरते हुए सूर्यकिरण के विमानों ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं से तिरंगा फॉर्मेशन बनाई। विमानों ने आसमान में डीएनए फॉर्मेशन और हार्ट शेप (दिल की आकृति) भी उकेरी। इन विमानों ने वर्टिकल क्लाइंब, इन्वर्टेड क्रॉसओवर बैरल रोल जैसी कई फॉर्मेशन बनाकर लोगों का ध्यान खींचा।
वहीं, सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के 5 ALH ध्रुव ने एक साथ हवा में थ्रिलिंग मूव्स और क्रॉसओवर दिखाए। इन्होंने मेहरानगढ़ फोर्ट के ऊपर से गुजरते हुए अलग-अलग फॉर्मेशन बनाई।
जोधपुर में चल रहे ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास में शामिल भारत समेत अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, श्रीलंका, बांग्लादेश और जर्मनी की एयरफोर्स के जवान भी एयर शो देखने पहुंचे।
देखिए, एयर शो की PHOTOS…

सूर्यकिरण टीम के हॉक विमानों ने सटीक फॉर्मेशन और रोमांचक हवाई करतब दिखाया। हॉक एमके-132 एडवांस्ड ट्रेनिंग के साथ कॉम्बैट क्षमता वाला विमान भी है।

सूर्यकिरण के विमानों ने आसमान में उकेरी दिल (हार्ट) की शेप।

सूर्यकिरण के 6 विमानों ने एक साथ उड़ान भरते हुए धुएं से बेहद सटीक और सिंक्रोनाइज्ड एयरोबेटिक मैन्युवर दिखाया।

सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के 5 स्वदेशी ALH ध्रुव मेहरानगढ़ फोर्ट को क्रॉस कर अलग-अलग फॉर्मेशन बनाते हुए आगे बढ़े।

यह भारतीय वायुसेना की सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम का स्वदेशी ALH Dhruv है। ध्रुव ऑल-वेदर मल्टी-मिशन हेलिकॉप्टर है। अपने अत्यधिक मैन्युवरेबल डिजाइन के कारण एयरोबेटिक प्रदर्शन के लिए भी इस्तेमाल होता है।
…
एयर शो की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आसमान में ध्रुव के करतब
सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के स्वदेशी ALH ध्रुव ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए।
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धुएं की लकीरों से आसमान पर बनी शानदार आकृति
सूर्यकिरण के 6 विमानों ने एक साथ उड़ान भरते हुए धुएं से बेहद सटीक और सिंक्रोनाइज्ड एयरोबेटिक मैन्युवर दिखाया।
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सारंग के 5 हेलिकॉप्टर ने मेहरानगढ़ को क्रॉस कर बनाई फॉर्मेशन
सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के 5 स्वदेशी ALH ध्रुव मेहरानगढ़ फोर्ट को क्रॉस कर अलग-अलग फॉर्मेशन बनाते हुए आगे बढ़े। ध्रुव ऑल-वेदर मल्टी-मिशन हेलिकॉप्टर है और अपने अत्यधिक मैन्युवरेबल डिजाइन के कारण एयरोबेटिक प्रदर्शन के लिए भी इस्तेमाल होता है।
05:56 AM8 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यकिरण ने बनाई डीएनए फॉर्मेंशन
सूर्यकिरण के तीन विमानों ने कलाबाजी दिखाते हुए आसमान में डीएनए फॉर्मेशन बनाया।
05:55 AM8 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
विमानों ने आकाश में बनाया तिरंगा
सूर्यकिरण विमान आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन दिखा रहे हैं। इस दौरान तीन विमानों ने आसमान में तिरंगा बनाया।
05:52 AM8 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
आसमान में उकेरा दिल
सूर्यकिरण विमानों ने आसमान में दिल की आकृति बनाई।
05:49 AM8 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यकिरण विमानों ने दिखाए करतब
सूर्यकिरण की टीम अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर जोधपुर के आसमान में प्रदर्शन करते हुए।
सूर्यकिरण के 2 हॉक विमानों ने हवा में हैरतअंगेज करतब दिखाए।
05:46 AM8 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
2003 में हुई थी सारंग टीम की शुरुआत
भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के कमांडिंग ऑफिसर और टीम लीडर ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार ने टीम के इतिहास और उसके उद्देश्यों को साझा किया है। उन्होंने बताया- सारंग टीम वायुसेना की ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करती है और देश-दुनिया में अपने हैरतअंगेज हवाई प्रदर्शनों के जरिए भारतीय वायुसेना की पेशेवर दक्षता और भारत के विमानन क्षेत्र की प्रगति का लोहा मनवाती है।
ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार ने बताया कि इस टीम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय सेना और वायुसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है। टीम के गठन की कहानी याद करते हुए उन्होंने कहा- सारंग टीम की शुरुआत साल 2003 में हुई थी, जब भारत में बने स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव को वायुसेना में शामिल किया जा रहा था। उस वक्त इन हेलिकॉप्टरों की क्षमता जांचने के लिए एक इवैल्यूएशन फ्लाइट बनाई गई थी। तभी यह विचार आया कि क्यों न इस यूनिट को हेलिकॉप्टर की ताकत और संतुलन को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का काम भी सौंपा जाए।
उन्होंने कहा कि 2003 के बाद से सारंग टीम ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में कई अंतर्राष्ट्रीय एयर शोज में हिस्सा लिया है और अपनी कलाबाजियों से करोड़ों लोगों का दिल जीता है।
05:36 AM8 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
सूर्यकिरण टीम के विमानों ने भरी उड़ान
सूर्यकिरण टीम के 9 हॉक एमके 132 विमानों ने एक साथ उड़ान भरी। वे आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बना रहे हैं।
एयर शो में स्वदेशी फाइटर जेट तेजस का कोबरा मैन्युवर और राफेल व सुखोई-30MKI की सोलो उड़ान भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

