![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बलरामपुर जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा के बाद शुरू हुई यात्रा में कृषि मंत्री एवं रामानुजगंज विधायक राम विचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा हाई स्कूल मैदान में सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह देखने को मिला। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ निकाली गई यात्रा का उद्देश्य विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प: राम विचार नेताम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरा होने तक सभी को रुकना नहीं है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और निरंतर प्रयास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। कृषि मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। सेवा और विकसित भारत का संदेश लेकर निकली यात्रा सेवा ज्योति यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यात्रा में सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया और विकसित भारत के संकल्प को लेकर सहभागिता दर्ज की गई।
Source link
बलरामपुर में निकली सेवा ज्योति यात्रा:कृषि मंत्री नेताम समेत कई नेता हुए शामिल, 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया
