2 साल की बच्ची को लेकर भागने की कोशिश की:गोरखपुर में आरोपी बोला- जैसा कहता हूं करो, वरना जान से मार दूंगा




गोरखपुर में एक युवक बुधवार देर रात व्यक्ति के घर में घुस गया। और दो साल की बच्ची को चुपके से लेकर भागने का प्रयास करने लगा। घरवालों के विरोध पर हथौड़े से मारने की धमकी दी। साथ ही बोला कि जैसा कहता हूं वैसा करो, वरना बच्ची को जान से मार दूंगा। हालांकि शोर मचाने पर बच्ची को छोड़ छत के रास्ते फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र की है। FIR गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुई। शुक्रवार को पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी। जानिए पूरा मामला…
भटहट निवासी अरमान अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सहजनवा थाना क्षेत्र के गहांसाड़ निवासी रियाजुद्दीन पुत्र ख्वाजा मैनुद्दीन बुधवार रात एक बजे उनके घर में दबे पांव घुस आया। उस समय सब लोग सो रहे थे। मौका पाकर उसने ब्लेड से मच्छरदानी काट दी और बुआ की दो वर्षीय नतिनी को उठा लिया। आवाज होने पर परिवार के लोगों की नींद खुल गई और बच्ची को ले जाने से रोकने लगे। हथौड़े दिखा मारने की धमकी दी
इस पर आरोपी ने हथौड़ा दिखाकर मारने की धमकी दी, बोला जैसा वह कहे, वैसा ही किया जाए, नहीं तो बच्ची को नुकसान पहुंचा देगा। हालांकि परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर छत के रास्ते कूदकर फरार हो गया। उधर, सूचना मिलने पर भटहट चौकी पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर बैरियर तिराहे के पास उसे बाइक समेत पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, रियाजुद्दीन पहले भी विवादों में रहा है। मोबाइल टावर पर चढ़ा था आरोपी
उसकी पत्नी ससुराल जाने से इंकार कर दी थी। जिसको लेकर 26 मई को वहभटहट कस्बे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। पुलिस के समझाने पर वह पत्नी को बुलाने की मांग किया। बाद में पत्नी शहनाज के आश्वासन पर वह टावर से नीचे उतरा था। भटहट चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसने लव मैरिज किया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *