![]()
बोकारो में गुरुवार सुबह सेक्टर-5 सेंटर मार्केट की 48 साल की यास्मीन निगार से चेन लूट कर वारदात हुई। यह घटना बोकारो क्लब के पास हुई, जब वह मॉर्निंग वॉक से लौट रही थीं। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उनकी चेन छीनी। महिला सुबह सेक्टर-5 पुस्तकालय मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। वापस आते समय बोकारो क्लब के रास्ते पर करीब 50 मीटर आगे दो बदमाश लाल रंग की पैशन प्रो बाइक पर आए। दोनों ने हेलमेट पहना था। पिस्तौल पेट पर सटा दी हत्या की धमकी बदमाशों ने बाइक रोकी और एक युवक दौड़कर महिला के पास आया। उसने चेन मांगी। महिला के चेन खोलने से पहले ही आरोपी ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली। शोर मचाने पर बदमाश ने पिस्तौल पेट पर सटा दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से पुस्तकालय मैदान की ओर भाग गए। महिला ने राहगीरों से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस, सिटी डीएसपी राजीव रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखना शुरू कर दिया है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
बोकारो में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से लूट:पिस्तौल दिखा महिला की चेन लूटी, हेलमेट लगा बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात
