Headlines

कलेक्टर ने मरवाही अस्पताल का निरीक्षण किया:OPD-OT और दवा काउंटर जांचा: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश




गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर विजय दयाराम के. ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एक ग्रामीण महिला की सेहत की जानकारी ली। उन्होंने महिला की जरूरी जांचें कराने के निर्देश दिए। जरूरत होने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू करने को कहा। प्रसूति ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कलेक्टर ने प्रसूति ओपीडी, वैक्सीन कक्ष, ऑपरेशन थिएटर और आपातकालीन सेवा कक्ष का दौरा किया। उन्होंने भर्ती मरीजों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। गर्भवती और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। ओपीडी रजिस्टर और दवाओं की जांच कलेक्टर ने ओपीडी रजिस्टर की जांच की। दवा काउंटर पर रखी दवाओं की एक्सपायरी डेट भी देखी। उन्होंने दवाओं के सुरक्षित भंडारण और सही तरीके से वितरण के निर्देश दिए। विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मिले अनुपस्थित निरीक्षण के दौरान विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *