![]()
जयपुर में जय महल पैलेस में आयोजित एफबीएस के ‘थियेटर ऑफ ड्रीम्स 4.0’ में फैशन, ज्वेलरी, ग्लैमर, रचनात्मकता और महिला सशक्तिकरण का खूबसूरत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण वह रैम्प रहा, जिस पर प्रोफेशनल मॉडल्स के साथ जयपुर की बिजनेसवुमन, इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स और फैशन प्रेमी महिलाएं भी पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरीं। किसी ने डिजाइनर ड्रेसेज में अपनी अदाओं से जलवा बिखेरा तो किसी ने ज्वेलरी के खूबसूरत कलेक्शन को रैम्प पर प्रदर्शित किया। 100 से अधिक मॉडल्स, इन्फ्लुएंसर्स और ब्लॉगर्स ने हैंडवीवन रग्स के रैम्प पर अलग-अलग फैशन और ज्वेलरी ब्रांड्स के कलेक्शन प्रस्तुत किए। खास बात यह रही कि यह रैम्प सिर्फ प्रोफेशनल मॉडल्स तक सीमित नहीं था। जयपुर की सोशल और बिजनेस कम्युनिटी से जुड़ी महिलाओं ने भी मॉडल्स के साथ कदमताल करते हुए फैशन को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया।
आठ सीक्वेंस में दिखा फैशन और ज्वेलरी का नया अंदाज ‘थियेटर ऑफ ड्रीम्स 4.0’ में फैशन और ज्वेलरी ब्रांड्स को आठ अलग-अलग क्यूरेटेड सीक्वेंस में प्रस्तुत किया गया। हर सीक्वेंस में परिधानों, ज्वेलरी और एक्सेसरीज का अलग अंदाज देखने को मिला। डिजाइनर कलेक्शन से लेकर वेडिंग और इंडो-वेस्टर्न लुक तक, रनवे पर फैशन के कई रंग नजर आए। फैशन सेगमेंट में जरी, जेबा, लेबल तनुश्री जायसवाल, ट्यूलिप, आकांक्षा स्टूडियो, श्योरा और सिटी वाइब्स के कलेक्शन पेश किए गए। इन कलेक्शन में ट्रेडिशनल एस्थेटिक्स के साथ मॉडर्न सिल्हूट और समकालीन फैशन का मेल देखने को मिला। प्रमुख प्रस्तुतियों में जरी का कलेक्शन खास आकर्षण रहा। खूबसूरत फैब्रिक, बारीक कारीगरी और एलीगेंट स्टाइलिंग के साथ पेश किए गए कलेक्शन ने रैम्प पर अलग प्रभाव छोड़ा। वहीं जेबा के कलेक्शन में ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक नजर आया। लेबल तनुश्री जायसवाल ने अपने डिजाइनर परिधानों के जरिए समकालीन फैशन को प्रस्तुत किया, जबकि ट्यूलिप के कलेक्शन में फेमिनिन और एलिगेंट अंदाज देखने को मिला। आकांक्षा स्टूडियो और श्योरा के कलेक्शन ने भी रनवे पर अलग पहचान बनाई। वहीं सिटी वाइब्स ने वेडिंग और इंडो-वेस्टर्न मेंसवियर का विशेष ऑल-मेन सीक्वेंस प्रस्तुत किया। इस सीक्वेंस में पुरुषों के लिए तैयार किए गए वेडिंग और इंडो-वेस्टर्न परिधानों को पेश किया गया, जिसने पूरे रनवे को एक अलग और रिफ्रेशिंग लुक दिया। ज्वेलरी में कुंदन-मीना से लेकर कंटेम्परेरी डिजाइन तक फैशन के साथ ज्वेलरी सेगमेंट भी बड़ा आकर्षण रहा। त्विषा, खंडाका डायमंड कुंदन मीना ज्वेल्स, अग्रवाल एंड कंपनी फाइन ज्वेलरी, जयपुर जेवर, रायुज, ज्वेल्स बाय पूजा गुप्ता और ज्वेल नर्ड ने अपने कलेक्शन पेश किए। जयपुर की पारंपरिक ज्वेलरी विरासत को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़ते हुए कुंदन-मीना और डायमंड ज्वेलरी के कई आकर्षक पीसेज रैम्प पर देखने को मिले। वहीं द चांदी स्टूडियो ने एक्सेसरीज के जरिए शोकेस में अपना अलग अंदाज जोड़ा। ज्वेलरी और फैशन को इस तरह जोड़ा गया कि हर सीक्वेंस में परिधान के साथ एक्सेसरीज का पूरा लुक सामने आया। इससे रनवे पर ब्राइडल, फेस्टिव और पार्टी वियर के अलग-अलग फैशन ट्रेंड्स देखने को मिले। इस आयोजन की खासियत सिर्फ फैशन कलेक्शन नहीं रहे। जयपुर की बिजनेस कम्युनिटी, महिला उद्यमियों, इन्फ्लुएंसर्स और सोशल सर्किट से जुड़ी महिलाओं ने भी प्रोफेशनल मॉडल्स के साथ रैम्पवॉक किया। किसी के लिए यह पहली बार रैम्प पर चलने का अनुभव था तो किसी ने पहले भी फैशन इवेंट्स में हिस्सा लिया था। लेकिन सभी ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ रैम्प पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे आयोजन का फोकस सिर्फ ग्लैमर से आगे बढ़कर महिलाओं की भागीदारी, आत्मविश्वास और अपनी पहचान को सेलिब्रेट करने पर रहा। महिलाओं के लिए, महिलाओं के साथ और महिलाओं की ओर से आयोजन एफबीएस जयपुर की फाउंडर मेघा गुप्ता ने आयोजन के विजन के बारे में कहा कि महिलाओं के लिए, महिलाओं के साथ और महिलाओं की ओर से ऐसा आयोजन तैयार करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उनका विजन जयपुर को महिला उद्यमियों का ऐसा शहर बनाना है, जहां महिलाएं एक-दूसरे का सहयोग करें, उपलब्धियों का जश्न मनाएं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इसी सोच की झलक पूरे आयोजन में भी दिखाई दी। रैम्प पर फैशन प्रस्तुत करने से लेकर शोकेस एरिया, गेम्स, इंटरैक्टिव एक्टिविटीज और नेटवर्किंग तक, महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर नजर आई। फैशन शो के साथ आयोजन में मेहमानों के लिए कई एक्सपीरिएंशियल जोन भी तैयार किए गए थे।अनुज और शुचि बागला की ‘महफिल-ए-मुखवास’ शाम के खास आकर्षणों में रही। वहीं माचा और बबल टी ने नई पीढ़ी के स्वाद और लाइफस्टाइल को आयोजन से जोड़ा। पूरे आयोजन को व्यवस्थित और इंटरैक्टिव बनाने में एफबीएस की कोर टीम की अहम भूमिका रही। मुनमुन पोद्दार, प्राची खंडेलवाल, राखी खंडेलवाल, एनी सिंघी, सुचिता मानकबोहरा और अक्षिता गुप्ता ने शोकेस एरिया, गेम्स, एक्टिविटीज और इंटरैक्टिव एक्सपीरिएंसेज के जरिए मेहमानों को पूरे समय जोड़े रखा। कार्यक्रम का निर्देशन अलंक्रिता शाही ने किया, जबकि शालिनी जोशी ने समारोह का संचालन किया।
Source link
जयपुर- मॉडर्ल्स के साथ रैम्प पर उतरीं बिजनेसवुमन और इन्फ्लुएंसर्स:लेटेस्ट फैशन और ज्वेलरी डिजाइन की दिखी झलक, आठ सीक्वेंस में रग्स पर की गई वॉक
