![]()
पाली के वार्ड 55 में लोग पक्की सड़क और पर्याप्त पेयजल नहीं मिलने से परेशान है। उन्होंने कहा- 10 साल से सड़क का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पाइप लाइन में लीकेज के कारण कम पानी मिल रहा है। ऐसे में टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को पार्षद जोगेंद्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 10 साल से पक्की सड़क का इंतजार वार्डवासियों ने बताया – पंवार आयरन वाली गली सरदारसमंद रोड को भालेलाव रोड से जोड़ती है। इस सड़क से रोजाना चार-पांच वार्डों के लोगों का आना-जाना रहता है। इसके बावजूद वर्तमान में सड़क खस्ताहाल है। करीब 10 साल से पक्की सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। लीकेज के कारण टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा वार्ड के राज नगर में रहने वाली भंवरी देवी ने बताया- उनके घर तक पर्याप्त पानी नहीं आता। पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। ऐसे में उन्हें पैसे खर्च कर टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता है। पाइप लाइन का लीकेज ठीक करवाकर पानी की पर्याप्त सप्लाई की जाए। ज्ञापन सौंपते समय प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, नरतपराम, मोडसिंह भाटी, कन्हैयालाल प्रजापत, सत्यनारायण, ममता देवी, शारदा, होशियार सिंह, मानवेन्द्र सिंह, बजरंगलाल, ललित कुमार सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।
Source link
पाली कलेक्ट्रेट पर वार्ड 55 के लोगों ने किया प्रदर्शन:बोले-10 साल से पक्की सड़क का इंतजार, घरों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी
