Headlines

SIR के विरोध में जमुई में महागठबंधन का धरना:CEC से इस्तीफे की मांग, मोदी-शाह के खिलाफ नारेबाजी; पुतला भी फूंका




जमुई में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में गुरुवार को जमुई में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना आयोजित कर नेताओं ने SIR प्रक्रिया और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने ‘वोट चोर गद्दी चोर’, ‘नरेंद्र मोदी हाय-हाय’ और ‘अमित शाह हाय-हाय’ के नारे लगाए। राजद नेत्री बोलीं- मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें धरने को संबोधित करते हुए राजद नेत्री और पूर्व सांसद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के जरिए मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। चुनाव आयोग की ओर से की गई प्रक्रिया संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से किसी विशेष दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है। राजद जिलाध्यक्ष ने आयोग पर लगाए गंभीर आरोप राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने कहा कि यह इंडिया गठबंधन का कार्यक्रम है और जिले के सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त एनडीए के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी दहन किया गया। माले नेता बोले- मताधिकार पर संकट भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने कहा कि देश में आम नागरिकों के मताधिकार पर संकट पैदा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम हटना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कांग्रेस नेताओं ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की बुनियाद है। पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुरक्षित रहना चाहिए। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कचहरी चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *