Headlines

बच्चों की डिजिटल उपस्थिति कम मिलने पर डीएम सख्त:फखरपुर और तेजवापुर के बीईओ का वेतन रोका, प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश




बहराइच में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार की दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभागार बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की। करीब दो घंटे तक चली बैठक के दौरान सितंबर 2026 में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की डिजिटल उपस्थिति कम मिली। तेजवापुर, फखरपुर, बलहा, पयागपुर और जरवल में कम उपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पांचों खंड शिक्षा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। फखरपुर और तेजवापुर के बीईओ का वेतन अगले आदेश तक रोका गया, साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। बैठक से अनुपस्थित रहने पर डायट प्राचार्य का एक दिन का वेतन भी रोका गया। डीएम ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति कम न हो। कम उपस्थिति वाले स्कूलों को चिन्हित कर अभिभावकों से बात कर समस्या हल करें। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे-मील और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित जांच के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी सहित सभी परिषदीय विद्यालयों में तय मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन देने को भी कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *