Headlines

नगर सहकारी बैंक में आयकर विभाग का सर्वे शुरू:लखनऊ-गोरखपुर की टीम ने की फाइलों और लेन-देन की जांच




महराजगंज में नगर स्थित स्थानीय नगर सहकारी बैंक में गुरुवार को लखनऊ और गोरखपुर से पहुंची आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे की कार्रवाई शुरू की। अचानक पहुंची टीम की कार्रवाई से बैंक परिसर के साथ आसपास के व्यावसायिक क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बैंक के रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और कर संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम सुबह करीब 11 बजे बैंक परिसर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, बैंक में प्रपत्रों को फाइल करने और कर संबंधी विवरण जमा करने में अनियमितता की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। टीम बड़े खातों, हाल के भारी लेन-देन, ऋण संबंधी दस्तावेजों और संदिग्ध वित्तीय खातों की भी पड़ताल कर रही है। इस दौरान बैंक कर्मचारियों से पूछताछ के साथ जरूरी दस्तावेज और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई को आयकर अधिनियम के तहत नियमित ‘सर्वे’ बताया है। अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे के दौरान लेखा-जोखा, टैक्स रसीदों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों में किसी तरह की विसंगति की जांच की जाती है। दस्तावेज अधिक होने के कारण जांच देर तक चलने की अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने और दस्तावेजों का मिलान होने के बाद ही किसी अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी के संबंध में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *