![]()
बालाघाट में धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर है। सर्वर धीमा होने से पंजीयन में दिक्कत आ रही है। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश के बावजूद समस्या बनी हुई है। जिले के लामता क्षेत्र में 3000 किसानों में से अब तक केवल 500 किसानों का ही पंजीयन हो पाया है। अंतिम तारीख में सिर्फ दो दिन बचे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 1186 किसानों को हुआ था पंजीयन लामता सहकारी साख समिति में पिछले साल 1186 किसानों का पंजीयन हुआ था, इस साल दो और गांव जुड़ने से संख्या बढ़ी है। समिति लिपिक शैलेष कुमार के मुताबिक, सर्वर धीमा होने से एक पंजीयन में करीब आधा घंटा लग रहा है। किसानों ने तकनीकी समस्या के जल्द समाधान और सभी किसानों के पंजीयन की मांग की है। उन्हें आशंका है कि सर्वर की समस्या बनी रही तो कई किसान पंजीयन से वंचित रह सकते हैं। तारीख बढ़ने पर होंगे पूरे रजिस्ट्रेशन आज तक 1186 किसानों में 415 किसानों का पंजीयन हो पाया है। वह बताते है कि तारीख बढ़ेगी, जब ही किसानों का पंजीयन पूरा हो पाएगा।
Source link
बालाघाट में धान पंजीयन सर्वर धीमा:लामता में 3000 में से सिर्फ 500 किसानों का हो सका पंजीयन
