![]()
डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में निशा कटारा हत्याकांड में निर्दोष युवकों को फंसाने के आरोपों पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। दोवड़ा थाना क्षेत्र के घांटा वस्सी गांव के निवासियों और परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई और एफआईआर से नाम हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सागवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज हत्या के मामले में धर्मराज और भूपेंद्र कटारा को झूठे तथ्यों के आधार पर फंसाने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय दोनों युवक राजस्थान में मौजूद नहीं थे। वे गुजरात के अहमदाबाद स्थित थलतेज क्षेत्र में ‘ब्लैंकिट’ कंपनी में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहे थे। उनके कार्यस्थल की सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से भी साबित होता है कि वे वारदात के वक्त अहमदाबाद में अपनी ड्यूटी पर थे। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और एफआईआर से धर्मराज व भूपेंद्र का नाम हटाने की मांग की है। गौरतलब है कि निशा हत्याकांड में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
Source link
निशा मर्डर केस में ग्रामीणों का प्रदर्शन:FIR से 2 युवकों के नाम हटाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
