Headlines

बिलासपुर में महिला कांग्रेस का सत्याग्रह:वोट चोरी के विरोध में चरखा चलाया, CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग




बिलासपुर के घुमारवीं में गुरुवार को महिला कांग्रेस ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया। यह आंदोलन वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर था। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाया। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के साथ खड़े होने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहने की बात कही। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर खास तौर पर मौजूद रहीं। धरने का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला चौहान ने किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता भी दिखाई। ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया
बता दें कि दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने आज सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। सोलन और ऊना समेत अन्य जिलों में भी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ साबित करने व बदनाम के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च किए। मगर आज यह साबित हो गया है कि राहुल ‘पप्पू’ नहीं, ‘पप्पा’ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *