Headlines

सिंगरौली; अय्यप्पा मंदिर के पास दिखा 6 फीट का अजगर:वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा




सिंगरौली के जयंत इलाके में गुरुवार शाम अय्यप्पा मंदिर के पास एक बड़ा अजगर दिखा। यह अजगर रिहायशी क्षेत्र और बस स्टैंड के नजदीक था। अजगर को देखकर लोगों में डर फैल गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि अजगर करीब छह फीट लंबा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर घने जंगल में छोड़ने की तैयारी की। उपवनमंडलाधिकारी एनके त्रिपाठी ने बताया कि टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ा है। माना जा रहा है कि अजगर आसपास के जंगली इलाके से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में आ गया था। अधिकारी के मुताबिक, अजगर को अब घने जंगल में छोड़ा जा रहा है, ताकि वह सुरक्षित रहे और लोगों को भी कोई खतरा न हो। लोगों ने वन्यजीवों को लेकर चिंता जताई और वन विभाग से ऐसे मामलों में जल्द कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *