Headlines

सांपला कॉलेज में लगा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप:विश्व दृष्टि दिवस मनाया, 300 छात्राओं ने कराई अपनी जांच, मुफ्त दी गई दवाईयां




रोहतक जिले के सांपला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सांपला स्थित सर छोटूराम राजकीय महिला महाविद्यालय में विश्व दृष्टि दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांपला की एसडीएम सुश्री अंकिता पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि सिविल सर्जन डॉ. कमला वर्मा ने विशिष्ट अतिथि रही। अंकिता पंवार ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाना है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी स्वास्थ्य संस्थानों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कॉलेज स्टॉफ और स्टूडेंट्स ने कराया चेकअप शिविर में विद्यार्थियों, महाविद्यालय के स्टाफ तथा अन्य उपस्थित लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच, दंत परीक्षण, हड्डियों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संतोष हुड्डा के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस शिविर का आयोजन महाविद्यालय की वाईआरसी एवं एनएसएस इकाइयों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया गया। आंखों की देखभाल को लेकर किया जागरूक विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को आंखों की नियमित एवं निरंतर जांच करवाने के प्रति जागरूक किया गया तथा इसके लिए शपथ भी दिलाई गई। शिविर में लगभग 300 छात्राओं ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. प्रीतम श्योराण ने बताया कि शिविर का आयोजन भाटिया चैरिटेबल आई सेंटर, मणिपाल हॉस्पिटल द्वारका, दिल्ली, वी-केयर हॉस्पिटल, जेनेसिस सुपर स्पेशलिटी एवं विक्रम डेंटल क्लिनिक, रोहतक के सहयोग से किया गया। शिविर के आयोजन में बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर एवं एलपीएस बोसार्ड सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं का भी विशेष योगदान रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *