![]()
मिर्जापुर में जमालपुर के देवकली इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालय के क्षेत्रीय बालिका एथलेटिक्स वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। जमालपुर, मनउर और अदलहाट की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत हासिल की। 100 मीटर दौड़ में जमालपुर की रोशनी और स्नेहा सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में भी रोशनी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में वरिष्ठ वर्ग में साक्षी और कनिष्ठ वर्ग में सपना ने प्रथम स्थान अर्जित किया। गोला फेंक में खुशबू अदलहाट ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि भाला फेंक में संध्या जमालपुर ने सटीक थ्रो के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। हैमर थ्रो में खुशबू गुप्ता अदलहाट ने जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता का आयोजन किड्रा शिक्षक राहुल सिंह, सतीश सिंह और केशव पटेल की देखरेख में संपन्न हुआ।
Source link
मिर्जापुर में बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता:दौड़ में रोशनी और स्नेहा सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया
